फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: वकील पर जानलेवा हमला, आठ दिन बाद रिपोर्ट दर्ज

Sat, 28 Nov 2026 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। मुंशीगंज के पास एक वकील पर जानलेवा हमला हुआ है। उनकी बाइक में अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मारी, जिसकी रिपोर्ट आठ दिन बाद दर्ज की गई है।
विज्ञापन

नरपत नगर निवासी वकील नदीम अहमद 21 नवंबर को शाम सवा चार बजे अपने देसी रसोई ढाबे से स्वार आ रहे थे। मुंशीगंज से पहले बाजपुर की ओर से आ रहे एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। आरोप है कि वाहन सवारों ने जान से मारने की नीयत से हमला किया। इसी दौरान पीछे से कुछ अन्य गाड़ियां आ गईं, जिन्हें देखकर हमलावर मुरादाबाद की ओर फरार हो गए। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि पीड़ित ने 26 नवंबर को थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें