मिलक। गलत दिशा में आ रही ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की मौत हो गई।
हादसा शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे क्षेत्र के ग्राम लोहा पट्टी पर नेशनल हाईवे पर हुआ।क्षेत्र के ग्राम परतापुर निवासी मित्रपाल 35 वर्ष एलआईसी एजेंट के रूप में रामपुर कार्यालय में कार्य करते थे।देर शाम वह रामपुर से काम खत्म करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ग्राम लोहा स्थित नेशनल हाईवे पर सामने से गलत दिशा में आ रहे ट्रैक्टर ट्राली चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे के बाद मौक़े पर पहुंची पुलिस ने घायल को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।जहां घायल मित्रपाल को रेफर कर दिया गया।घायल मित्रपाल के परिजन उसे बरेली निजी अस्पताल में ले गए।जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।परिजन मृतक को लेकर मिलक लौट आए। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर ट्राली चालक ट्रैक्टर ट्रॉली को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।परिजनों ने बताया कि मृतक अपने पीछे छोटी छोटी दो पुत्री एवं एक पुत्र को छोड़ गया है।मित्रपाल की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है । मृतक ने हेलमेट पहना हुआ था।