फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: अंकल जी.. मैदान की लाइटें खराब हैं, विधायक को मिला मैसेज तो तुंरत ठीक हुई समस्या, बच्चे बोले- धन्यवाद

Sun, 16 Jun 2024 04:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रामपुर विधायक आकाश सक्सेना को कुछ छात्रों ने खेल मैदान की लाइटें खराब होने का मैसेज किया था। इसके तुरंत बाद समस्या ठीक हो गई। इसके लिए बच्चों ने विधायक को धन्यवाद बोला है। 
विज्ञापन
आकाश सक्सेना विधायक रामपुर - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंकल जी, हमारी काॅलोनी में मैदान है। जहां हम लोग खेलते हैं लेकिन, मैदान की लाइटें खराब हैं। अंधेरे में खेलने में काफी दिक्कतें होती हैं। स्कूल के बच्चों का यह पत्र मिलते ही विधायक आकाश सक्सेना ने सुबह ही लाइटों को ठीक करा दिया।

विज्ञापन


जिसके बाद बच्चों ने विधायक का आभार जताया।मामला शिवापुरम काॅलोनी का है। दयावती मोदी अकादमी के कक्षा नौ के छात्र रचित चौधरी ने शहर विधायक आकाश सक्सेना को व्हाट्सएप के माध्यम से पत्र भेजा।

देर रात आए इस पत्र में लिखा था उनके घर के पास एक मैदान है, जहां एक पोल पर छह लाइटें लगी हैं। इन लाइटों की रोशनी में ही काॅलोनी के सभी बच्चे शाम को मैदान में खेलते हैं। कई माह से लाइटें खराब हैं।
विज्ञापन


नगर पालिका से शिकायत के बाद भी लाइटें ठीक नहीं हुईं। विधायक को मिले पत्र पर कई बच्चों ने हस्ताक्षर किए थे। बच्चों का पत्र मिलते ही विधायक आकाश सक्सेना ने रात में ही

नगर पालिका के अफसरों को निर्देश देते हुए कहा कि सुबह को सबसे पहले लाइटें ठीक होनी चाहिए। नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों शनिवार सुबह ही लाइटें ठीक करा दी। बच्चों ने विधायक का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें