फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: करीमपुर में तेंदुए ने कुत्ते को निवाला बनाया, दहशत

Mon, 16 Sep 2024 05:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मसवासी (रामपुर)। क्षेत्र के करीमपुर गांव के जंगल में तेंदुए ने फिर दस्तक दी है। तेंदुए ने एक बार फिर से कुत्ते को निवाला बनाया है। ग्रामीणों के सामने ही तेंदुआ कुत्ते को जबड़े में दबाकर भाग गया। दृश्य देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई। मामले की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन

घटना रविवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे की है। क्षेत्र के गांव करीमपुर में पूर्व प्रधान सरदार हरमेल सिंह के मकान के नजदीक टहल रहे कुत्ते को तेंदुए ने निवाला बना लिया। उधर, से गुजर रहे ग्रामीणों ने नजारा देखा तब दहशत फैल गई। तमाम ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर सड़क पर आ गए। ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग के अधिकारियों सहित चौकी इंचार्ज मनोज कुमार मिश्रा को दी। करीमपुर गांव के जंगल में एक बार फिर से तेंदुए की आवक से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। जानकारी पर वन दरोगा शील कुमार ने बताया कि सूचना मिली है। सोमवार को मौके पर पहुंचकर कांबिंग की जायेगी। तेंदुए के पदचिन्ह मिलने के उपरांत उसकी लोकेशन ट्रेस कर पिंजरा लगाया जायेगा। उन्होंने ग्रामीणों से एहतियात बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें