फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: प्रस्ताव पर कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए दो दिन की हड़ताल पर गए वकील

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बार एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलविंदर सिंह बाजवा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की 20 अगस्त को दिए गए दस सूत्री प्रस्ताव पर आज तक संबंधित अधिकारियों ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की है जिसके कारण बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ता आज से दो दिन के लिए सभी राजस्व न्यायालयों में न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे। प्रस्ताव की प्रतिलिपि संबंधित न्यायालय को भी उपलब्ध कराई गई। बैठक में सचिव दीपांकर बैरागी, अमरजीत सिंह विर्क, गुरपाल सिंह रंधावा, रामधुन मौर्य, विक्रमजीत सिंह रंधावा, धर्मप्रीत सिंह, राजेश कुमार शर्मा, रजाली राय, राकेश शर्मा, मकबूल अहमद, आसिम रजा, मजहर अली, अकील अहमद, राजेंद्र सक्सेना आदि मौजूद रहे। संचालन महासचिव दीपांकर बैरागी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें