फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: फर्जी दस्तावेज से जमीन हड़पी, दो भाइयों पर रिपोर्ट

Wed, 21 Oct 2026 12:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया है। कुरुक्षेत्र के पिहोवा निवासी विक्रम सिंह की बेगमाबाद गांव में पैतृक जमीन है। वह अपनी जमीन की खेती बेगमाबाद निवासी भूपेंद्र सिंह और बलजिंदर सिंह के साथ करते थे। विक्रम सिंह का आरोप है कि 19 जून को भाइयों ने उसे गाली दी और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने फर्जी समझौता तैयार कर जमीन अपने नाम दर्ज करा ली थी। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि दोनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें