रामपुर। अधूरे पड़े लालपुर पुल का मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। इसको लेकर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हाफिज अब्दुल सलाम ने जनहित याचिका दायर कर दी है।
सपा सरकार में नवाबी दौर में बने लालपुर पुल को तोड़ दिया गया था। चूंकि, यह पुल काफी संकरा था, जिससे एक साथ दो वाहन आ जा नहीं सकते थे। ऐसे में सरकार ने नए पुल को मंजूरी दी, जिसके बाद पुल का निर्माण कार्य भी शुरु हो गया। इसके पिलर आदि बनकर तैयार हो चुके हैं। अब सरकार से शेष धनराशि जारी नहीं हो सकी है। ऐसे में पुल के निर्माण को लेकर राजनीति भी खूब हो रही है। वहीं, अब इस मामले में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हाफिज अब्दुल सलाम ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर दी है। हाईकोर्ट के अधिवक्ता ब्रजेश कुमार पांडेय ने बताया कि पीआईएल दाखिल कर दी गई है। अभी कोर्ट ने पीआईएल को स्वीकार नहीं किया है।