फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर : नैनीताल जैसी झील होगी तैयार, उत्तराखंड के उद्यमी रामपुर में लगाएंगे उद्योग

Thu, 05 Jan 2023 12:39 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
विज्ञापन
नैनीताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि बिलासपुर में एक बड़ी झील बनाई जाएगी। झील ऐसी होगी जो नैनीताल के झील को टक्कर देगी और यहां बड़ी संख्या में पर्यटक भी आएंगे। उन्होंने बताया कि झील के लिए जगह भी चिंहित कर ली गई है और इसके लिए आठ करोड़ रुपये स्वीकृत हो गए हैं। जल्द ही झील बनाने का काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


निरीक्षण भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए औलख ने कहा कि इस साल बिलासपुर में विकास के कई कार्य कराए जाने हैं। जाम की स्थिति से निजात दिलाने के लिए पार्किंग स्थल बनवाया जाएगा। इसका कार्य पूरा होने को है। इसके साथ ही साल बिलासपुर के औद्योगिक क्षेत्र में नई इकाइयां स्थापित कराने की कोशिश की जाएगी। 

औलख ने बताया कि इसको लेकर जल्द ही वो उत्तराखंड के उद्यमियों के साथ बैठक करेंगे। क्योंकि उत्तराखंड के कई उद्यमी बिलासपुर में अपनी फैक्टरी लगाने की इच्छा जता चुके हैं। औलख ने कहा कि बिलासपुर में बस अड्डा बनाने का काम भी इस साल पूरा कर लिया जाएगा। बस अड्डा बन जाने से यहां से आने-जाने वाले लोगों को काफी सहुलियत हो जाएगी। उन्होंने बताया कि बिलासपुर को लेकर विकास की कई योजनाएं अभी प्रस्तावित हैं , जिनको लेकर वो जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें