फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पूर्व प्रेमी ने युवती का किया अपहरण, मंदिर में रचाई शादी

सार

मां का आरोप है कि आरोपी युवक युवती का अपहरण कर ले गया है। युवती की मां का आरोप यह भी है की गोद भराई की रसम में मिले सोने के कुंडल, सोने की अंगूठी, चांदी का पेंडल, नाक की नोजपिन, मां की चेन, पेंडल, सोने के कुंडल और शादी में बाइक देने के लिए रखे अस्सी हजार रुपये भी आरोपी युवक ले गया है। आरोप है कि अपहरणकर्ता ने युवती के साथ एक धर्मस्थल स्थल में शादी रचा कर सोशल मीडिया पर फोटो डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटवाई /शाहबाद। युवती की शादी से पूर्व प्रेमी ने युवती का अपहरण कर लिया। युवती की गोद भराई में मिले जेवरात और नगदी ले जाने का आरोप भी लगाया गया है। आरोपी ने धर्मस्थल में शादी रचाकर सोशल मीडिया पर फोटो भी डाल दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक युवती का अपहरण कर ले गया। दरअसल युवती की एक दिसंबर को बरात आनी थी। जबकि कुछ दिन पूर्व युवती की गोद भराई की रस्म भी अदा की जा चुकी है। युवती की मां ने गांव के ही आरोपी युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मां का आरोप है कि आरोपी युवक युवती का अपहरण कर ले गया है। युवती की मां का आरोप यह भी है की गोद भराई की रसम में मिले सोने के कुंडल, सोने की अंगूठी, चांदी का पेंडल, नाक की नोजपिन, मां की चेन, पेंडल, सोने के कुंडल और शादी में बाइक देने के लिए रखे अस्सी हजार रुपये भी आरोपी युवक ले गया है। आरोप है कि अपहरणकर्ता ने युवती के साथ एक धर्मस्थल स्थल में शादी रचा कर सोशल मीडिया पर फोटो डाल दिया। इस पूरे प्रकरण की शिकायत लेकर जब माता-पिता आरोपी युवक के परिजनों के पास पहुंचे तो आरोप है कि परिजनों ने पीड़ित माता-पिता के साथ मारपीट गाली-गलौज करते हुए तमंचे से फायर कर दिया। इस प्रकरण में मुख्य आरोपी भुवनेश समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें