शाहबाद (रामपुर)। अज्ञात वाहन की टक्कर से राणा शुगर मिल में ठेके पर कार्यरत मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है।
क्षेत्र के करीमगंज स्थित राणा शुगर मिल के निकट मंगलवार की रात 26 साल के एक युवक का शव मिला था। उस वक्त उसकी शिनाख्त नहीं हुई थी। बुधवार को उसकी शिनाख्त जनपद बस्ती के थाना लालगंज, गांव परसों निवासी प्रमोद कुमार के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक वह एक कंपनी के माध्यम से राणा शुगर मिल में मजदूरी करता था। राणा मिल में अपने साथियों के संग मजदूरी पर आया हुआ था। रात के समय सड़क खड़े किनारे प्रमोद को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी थी। जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक मजदूर के अन्य साथियों को बुलाकर सूचित किया और संबंधित कार्रवाई करते हुए परिजनों को सूचना भिजवा दी है। फिलहाल मृतक के साथियों की ओर से कोई भी तहरीर नहीं दी गई थी।