रामपुर। स्वीप कार्य योजना के अंतर्गत सेंट पाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भाषण और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा सात से लेकर 11 वीं के छात्र और छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निबंध प्रतियोगिता में सभी वर्गों में 125 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। भाषण प्रतियोगिता में सातवीं से लेकर 11 वीं कक्षा तक के विभिन्न वर्गों के 36 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं ने एक जागरूक नागरिक के रूप में सभी ने अपनी विचारधारा से सभा को परिचित करवाया। विशिष्ट अतिथि विद्यालय प्रशासक अनुज दयाल, प्रधानाचार्य मनोज पाठक, उप प्रधानाचार्य सुधीर कुमार सिंह मौजूद रहे। कोआर्डिनेटर राना खान के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. सरस्वती जोशी ने किया। शिखा जोशी ने सभी गणमान्य व्यक्तियों और वक्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। कक्षा 11 की भाषण प्रतियोगिता मेें कृपा अग्रवाल ने पहला, अवनी गोयल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सातवीं से आठवीं कक्षा वर्ग में आरव मैसी पहले, श्वेता दिवाकर दूसरे और निकुंज कपाशिया तीसरे स्थान पर रहे। निबंध प्रतियोगिता में जान्हवी सिंह प्रथम स्थान पर रहीं। रुचि यादव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।