रामपुर। राशन की दुकानों पर घटतौली रोकने के लिए ई-पाॅस मशीनों को कोटेदार के कांटे से लिंक किया जाएगा। जितना एक कार्ड धारक को राशन आवंटित होगा उतना राशन ही तौला जा सकेगा। इसको लेकर विभाग राशन कोटेदारों की दुकानों पर ई-पाॅस मशीनों को बदलेगा। रामपुर जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की 938 राशन की दुकानों पर जल्द नई ई-पाॅस मशीनें दी जाएंगी। जिससे जिले में कुल 4,15,186 राशन कार्ड धारक हैं। नई ई-पाॅस मशीनें लगने से 17,56,987 लाभार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा। इनमें 16,62,382 पात्र गृहस्थी कार्ड धारक और 94,605 अंत्योदय कार्ड धारक हैं। राशन की दुकानों पर लोगों की घटतौली की शिकायत आम बात है।
राशन विक्रेता अक्सर अंगूठा लगवाकर भी उपभोक्ताओं को राशन नहीं देते है। राशन विक्रेताओं की मनमानी रोकने के लिए शासन स्तर पर अब नया फैसला लिया गया है। इस फैसले के अनुसार अब हर जिले में नई ई-पाॅस मशीनें लगाई जाएंगी। ये ई-पाॅस मशीनें कोटेदारों की तौल मशीनों से जुड़ेंगी। लोगों को जितना भी राशन दिया जाएगा उसकी फीडिंग मशीनों के जरिये शासन स्तर तक पहुंचेगी। इसके जरिये यह रिकार्ड रहेगा कि किस राशन विक्रेता ने किस राशन कार्ड धारक को कितने किग्रा. राशन दिया है। यह व्यवस्था अगले माह से लागू कराने की तैयारी की जा रही है।
:::::::::
राशन वितरण प्रणाली को और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए विभाग की ओर से कवायद की जा रही है। ई-पॉस मशीनों को बदला जाएगा। इससे घटतौली की समस्या का निस्तारण होगा और राशन विक्रेताओं की मनमानी भी रुकेगी। - अभिषेक कुरील, जिला पूर्ति अधिकारी
मृतक रामनाथ का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
मृतक रामनाथ का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
मृतक रामनाथ का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन