रामपुर। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर कम होने पर रेलवे ने फिर से पैसेंजर का संचालन शुरू कर दिया है। पैसेंजर के संचालन से कई स्टेशन गुलजार हो जाएंगे।
काठगोदाम-मुरादाबाद रेलवे ट्रैक पर कुल 12 स्टेशन हैं जिसमें पैसेंजर ट्रेन का स्टॉपेज है। पैसेंजर के संचालन से यात्रियों को राहत मिलेगी। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया जिसमें रामपुर में रुकने वाली नौ जोड़ी एक्सप्रेस और दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेन बंद कर दी गई थी लेकिन जून माह में संक्रमण कम होने के बाद ट्रेनों की पटरी पर वापसी कर दी थी,मगर पैसेंजर का संचालन शुरू नहीं हुआ था। अब रेल प्रशासन ने छह जुलाई से फिर से पैसेंजर का संचालन शुरू कर दिया है। काठगोदाम-मुरादाबाद पैसेंजर काठगोदाम से चलकर हल्द्वानी, लाल कुआं, हल्दीरोड ,रूद्रपुर सिटी, बिलासपुर रोड , केमरी, चमरौआ, रामपुर, मूंढापांडे, दलपतपुर स्टॉपेज पर रुकती हुई मुरादाबाद तक चलेगी। संवाद