रामपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मुरादाबाद में वरिष्ठ प्रवक्ता के पद पर तैनात कल्पना देवी को रामपुर का नया बीएसए बनाया गया है। इसको लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। यहां पर बीएसए का पद पिछले दो माह से रिक्त चल रहा था। फिलहाल डायट रामपुर की प्राचार्या डाॅ. नीलम रानी टम्टा को बीएसए का चार्ज दिया गया था। अब विभाग ने नई बीएसए की तैनाती कर दी है। विभाग के संयुक्त सचिव वेद प्रकाश राव की ओर से जारी आदेश में कल्पना देवी को रामपुर का नया बीएसए बनाने के आदेश जारी कर दिए हैं। संवाद