फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पानीपत के काला पहलवान ने जीती पहली कुश्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। नगर में चल रहे दस दिवसीय दंगल में सोमवार को पहलवानों ने दांव पेंच दिखाए। पहली कुश्ती में पानीपत के काला पहलवान ने अंबाला के आकाश पहलवान को पटखनी देकर चित्त कर दिया। दूसरी किश्ती में नेेपाल के थापा पहलवान ने बिजनौर के गुड्डू पहलवान को धूल चटा दी।
विज्ञापन

इससे पहले जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरज्ञान सिंह यादव ने पहलवानों को आपस में हाथ मिलवाकर कुश्ती आरंभ कराई। जम्मू के कादिर गनी पहलवान और बिजनौर के बंटी पहलवान के बीच हुई कुश्ती में कादिर गनी विजेता रहे। अयोध्या के बाबा अजीत दास की पंजाब के बिल्ला पहलवान से कुश्ती हुई। जिसमें बाबा अजीत दास ने मैदान फतह किया। अगली कुश्ती फिर से नेपाल के थापा पहलवान और पंजाब के बिल्ला पहलवान के बीच कराई गई। काफी रोमांचक रही यह कुश्ती बराबर पर छूट गई। कलियर के हसीन बोना और विचपुरी के गुड्डू पहलवान की कुश्ती में गुड्डू जीते। दंगल की आखिरी कुश्ती में बाबा अजमेरी ने मथुरा के अनुज पहलवान को हरा दिया। इस दौरान रेफरी प्रदीप शास्त्री और अमजद अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें