रामपुर।विश्व एड्स दिवस के मौके पर जिला एड्स नियंत्रण सोसाईटी एंव क्रीडा भारती के संयुक्त तत्वाधान में फिजीकल कालेज के मैदान क्रीडा भारती एंव राजकीय शारिरिक प्रशिक्षण महाविघालय की टीमों के बीच एक कबड्डी मैच कराया गया। मैच में क्रीडा भारती की टीम 23-17 से विजयी हुई। मैच में स्कोरर की जुगल किशोर,टाइम कीपर विकास शर्मा और मैच रेफरी तुषार शर्मा रहे।इस मैच में मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता रहे। डॉ. प्रदीप कुुुमार द्वारा मुख्य अतिथि का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान विजयी टीम और रनरअप टीम को मुख्य अतिथि द्वारा मेडल और शील्ड देकर उनका सम्मान किया गया। इस दौरान डाँ प्रदीप कुमार ने सभी लोगों को विश्व एड्स दिवस के मौके पर लोगों को जानकारी दी।मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने कहा कि खेलो के माध्यम से इसकी जागरुकता करना सरकार का एक अच्छा विचार है।इस मौक पर राजीव मांगालिक,मामून शाह,शहनाज रहमान,अखलाक, विनोद राजूपत आदि लोग मौजूद रहे।