रामपुर में द साल्वेशन आर्मी चर्च में क्रिसमस के पूर्व केरल गीत प्रस्तुत करते ईसाई समाज के लोग। स?
- फोटो : RAMPUR
रामपुर। सिविल लाइंस स्थित मेथोडिस्ट क्राइस्ट चर्च में क्रिसमस पर्व की तैयारियों को लेकर गीत-संगीत संध्या हुई। जिसमें आरधनात्मक गीत संगीत द्वारा प्रभू मसीह की आराधना की गई। आत्मिक गीतों के द्वारा प्रार्थना की गई। फादर महबूब मसीह द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। गीतों के द्वारा प्रभू यीशु मसीह की महिमा का वर्णन किया गया। इस मौके पर ए बी दयाल, कमिला दयाल, सी एम मसीह, एस एम लाल, पी बी ग्रिफन, सैमुएल चरन, चीना, मीनाक्षी, सीमा, आशु लाल, एली, पीयूष आदि मौजूद रहे।