फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: कोर्ट में पेश हुईं जयाप्रदा, आचार संहिता उल्लंघन मामले में दर्ज कराए बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। आचार संहिता उल्लंघन के दो मामलों में फिल्म अभिनेत्री और पूर्व सांसद जयाप्रदा सोमवार को कोर्ट में पेश हुईं। उन्होंने अपने बयान दर्ज कराए। अब इस मामले की अगली सुनवाई दो मई को होगी। पूर्व सांसद जयाप्रदा के खिलाफ 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान स्वार और केमरी थाने में आचार संहिता उल्लंघन के दो मामले दर्ज किए थे। दोनों मामले कोर्ट में विचाराधीन है। दोनों मामलों में लगातार कोर्ट में पेश न होने पर पूर्व सांसद के खिलाफ सात बार गैर जमानती वारंट जारी हुए थे। इसके बाद जयाप्रदा ने चार मार्च को कोर्ट में सरेंडर किया था। इसके बाद कोर्ट ने उनके वारंट निरस्त कर दिए थे।
विज्ञापन

सोमवार को केमरी थाने में दर्ज मामले में पूर्व सांसद ने धारा 313 के तहत अपने बयान दर्ज कराए। सफाई साक्ष्य के लिए दो मई की तारीख तय कर दी गई। वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया कि कोर्ट में जयाप्रदा ने बयान दर्ज कराए हैं। दोनों मामलों में सुनवाई के लिए दो मई की तारीख तय की गई है।
-
जयाप्रदा पर ये हैं आरोप
केमरी थाने में दर्ज मामले में जयाप्रदा पर लोकसभा चुनाव 2019 में सभा के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। वहीं स्वार थाने में दर्ज मामले में उन पर आरोप है कि उन्होंने आचार संहिता लागू होने के बावजूद एक सड़क का उद्घाटन किया। दोनों ही मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं।
विज्ञापन




-
डूंगरपुर प्रकरण में विवेचक समेत दो ने दर्ज कराए बयान
रामपुर। सपा नेता आजम खां पर दर्ज डूंगरपुर के एक मामले में दो गवाहों ने अपने बयान दर्ज कराए। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने उनसे जिरह की, लेकिन पूरी नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई 25 अप्रैल को होगी। इस मामले में सपा नेता आजम खां के अलावा सात आरोपी हैं। डूंगरपुर बस्ती को खाली कराने में आजम पर 12 मुकदमे दर्ज हुए थे, जिसमें से दो मामलों में आजम बरी हो चुके हैं और एक मामले में आजम को सात साल की सजा हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें