रामपुर। जिला स्तरीय पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे मैच में ज्वाला क्लब से इसरार क्लब को 5-4 से हरा कर अगले दौर में प्रवेश किया।
जिला खेल कार्यालय व जिला प्रशासन के तत्वावधान में शहीेद-ए- आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम बमनपुरी में खेले जा रहे जिला स्तरीय पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार को इसरार क्लब व ज्वाला क्लब के मध्य मैच खेला गया। दोनों हाफ में दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। लेकिन, कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। इसरार क्लब के गुरमीत को मैच के 43 वे मिनट में एक शानदार मौका मिला लेकिन, वह गोल करने में विफल रहे। मैच समाप्ति तक दोनों टीमें शून्य से बराबर रहीं। इसके बाद मैच का फैसला टाई ब्रेकर के द्वारा हुआ जिसमें ज्वाला क्लब ने 5 -4 से अपनी टीम को विजय दिलायी। मैच के रेफरी अजित जिलानी और कनोज रहे। शुक्रवार को टांडा और मॉर्निंग क्लब रामपुर के मध्य शाम तीन बजे मैच खेला जाएगा। संवाद