रामपुर। जौहर यूनिवर्सिटी के गेट के मामले में सेशन कोर्ट में अगली सुनवाई अब 31 मार्च को होगी। कोर्ट में मंगलवार को इस मामले की सुनवाई थी, लेकिन इसमें 31 मार्च की तिथि लगा दी गई।जुलाई 2019 में एसडीएम सदर की कोर्ट ने 15 दिनों के अंदर जौहर यूनिवर्सिटी का गेट हटाने के आदेश दिए थे। आरोप है कि यूनिवर्सिटी के अंदर जो सड़क मौजूद है वह लोक निर्माण विभाग की है, जिसे गेट लगाकर बंद कर दिया गया है। आजम खां की ओर से एसडीएम कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। हाईकोर्ट ने आजम खां की याचिका खारिज कर दी थी, लेकिन उनको जिला जज की कोर्ट में अपील दायर करने की छूट प्रदान की थी। इसके बाद सेशन कोर्ट में अपील दायर की गई थी। मंगलवार को इस मामले की सुनवाई थी, जिसमें 31 मार्च की तिथि निर्धारित कर दी गई। (ब्यूरो)