रामपुर। जौहर विश्वविद्यालय के मुख्य गेट को तोड़े जाने का मामला इन दिनों सेशन कोर्ट में विचाराधीन है। एसडीएम सदर ने विश्वविद्यालय के मुख्य गेट को अवैध मानते हुए इसे तोड़ने के आदेश जारी किए थे। जिसके बाद सपा सांसद आजम खां की ओर से हाईकोर्ट की शरण ली गई थी। हाईकोर्ट ने इस मामले में दायर की गई याचिका को खारिज करते हुए सेशन कोर्ट जाने की छूट दे दी थी। हालांकि सेशन कोर्ट में भी याचिका दायर की गई थी। तीन अगस्त को सेशन कोर्ट ने हाईकोर्ट द्वारा खारिज की गई याचिका का आदेश तलब किया था,जिस पर सुनवाई चल रही है। इस मामले में शनिवार को भी सुनवाई हुई। शासकीय अधिवक्ता सिविल राजीव अग्रवाल ने बताया कि यूनिवर्सिटी के वकीलों की ओर से कुछ और समय मांगा गया है।इस पर अब इस मामले में तीन मार्च को सुनवाई होगी।