फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: साप्ताहिक बाजार के कारण मसवासी में जाम से जूझते रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मसवासी। नगर में काशीपुर मार्ग के किनारे लगी साप्ताहिक बाजार के कारण शुक्रवार को राहगीर पूरे दिन जाम के झाम से जूझते रहे। इस दौरान नगर पंचायत प्रशासन और पुलिस अनभिज्ञ बने रहे।
विज्ञापन

नगर में सर्वहितकारी इंटर कॉलेज के सामने काशीपुर व सुल्तानपुर पट्टी मार्ग के किनारे हर शुक्रवार को सब्जी का व बुधवार और रविवार को लहसुन मिर्च का साप्ताहिक बाजार लगता है। पार्किंग स्थल न होने के कारण दुकानदार एवं व्यापारी अपने वाहन भी वहां खड़ा कर देते हैं जिसके चलते आवागम बुरी तरह से ठप होकर रह हाता है। शुक्रवार को भी ऐसा रहा। नो पार्किंग स्थल पर वाहन खड़े हुए तो वाहनों का आवागमन प्रभावति हुआ और जाम लगता रहा।
जाम लगने के कारण पैदल राहगीरों को भी आवागमन में दुश्वारी हुई। धूप में लोगों को पसीने छूट गए। लोग लोग एक-दूसरे पर झल्लाते नजर आए। इस दौरान न तो नगर पंचायत प्रशासन और न ही पुलिस को व्यवस्था सुधारते देखा गया। नगरवासियों का कहना है कि प्रशासन से कई बार बाईपास से वाहन गुजारे जाने की मांग की जा चुकी है लेकिन साप्ताहिक बाजारों के दिन भी वाहन इधर से गुजरते हैं जिसके कारण जाम की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें