फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बारिश के बीच छह जगह फुंका इंसुलेटर, 10 घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बारिश के बीच शाहबाद गेट पर छह जगहों पर इंसुलेटर फुंकने से 10 घंटे बिजली बाधित रही। किला, ज्वाला नगर, पहाड़ी गेट और डूंगरपुर में भी बिजली कटौती हुई। दोपहर बाद बारिश थमने पर बिजली सुचारु हो सकी।
विज्ञापन

बुधवार को हुई झमाझम बारिश से जहां मौसम खुशगवार हो गया तो वहीं कुछ लोगों की नींद उड़ गई। बारिश के बाद भी उमस ने पीछा नहीं छोड़ा। बारिश के दौरान सुबह छह बजे से सप्लाई बाधित होने के बाद शाहबाद गेट क्षेत्र में करीब 10 घंटे बिजली नहीं आई। बारिश के चलते छह जगहों पर ट्रांसफार्मरों के इंसुलेटर फुंक गए।
ढाई बजे तक बारिश खत्म होने के साथ उमस काफी अधिक बढ़ चुकी थी। लोगों ने बिजलीघरों से संपर्क भी किया तो पता चला कि शटडाउन लिया है। सुबह छह बजे से गई बिजली शाम चार बजे सुचारु हो सकी। यही हाल किला क्षेत्र, ज्वाला नगर, पहाड़ी गेट और डूंगरपुर का भी रहा। यहां बारिश के चलते सुबह करीब आठ बजे से बिजली बाधित रही। इसके बाद ढाई बजे बारिश थमने के बाद बिजली सुचारु हो सकी। एक्सईएन प्रथम इमरान खां ने बताया कि इंसुलेटर में फाल्ट होने से बिजली गुल हो गई थी। फाल्ट ढूंढने में समय लग गया। इसके बाद आपूर्ति सुचारु करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें