फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पैन कार्ड मामले में इंस्पेक्टर ने दी गवाही, चार मई को होगी सुनवाई

Wed, 01 May 2024 04:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सपा नेता अब्दुल्ला आजम खां के दो पैन कार्ड मामले में विवेचक इंस्पेक्टर प्रवीण कटियार ने कोर्ट में पेश होकर गवाही दी। उनकी गवाही अभी पूरी नहीं हो सकी है। अब इस मामले की सुनवाई चार मई को होगी।
विज्ञापन

यहां बताते चले कि अब्दुल्ला के खिलाफ भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने दो पैन कार्ड रखने का आरोप लगाते हुए अब्दुल्ला आजम और उनके पिता सपा नेता आजम खां को भी आरोपी बनाया था। यह मामला एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट ट्रायल में विचाराधीन है। इस मामले में मंगलवार को इस मामले के विवेचक इंस्पेक्टर प्रवीण कटियार कोर्ट में पेश हुए और उन्होंने कोर्ट में पहुंचकर गवाही दी। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने उनसे जिरह की,लेकिन जिरह पूरी नहीं हो सकी। वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी एवं भाजपा विधायक के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि इंस्पेक्टर की गवाही पूरी नहीं हो सकी है। अब इस मामले की सुनवाई चार मई को होगी। वहीं दूसरी ओर अब्दुल्ला के दो पासपोर्ट मामले में कोर्ट ने सुनवाई के लिए 17 मई की तारीख तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें