फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम, एसपी ने किया शिशु सदन का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ और पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल औचक रूप से शिशु सदन में पहुंच गए। उन्होंने परिसर में बच्चों की सुविधा और सुरक्षा के दृष्टिकोण से कराए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। परिसर में तैनात कार्मियों से उन्होंने शौचालयों के नियमित रूप से साफ सफाई, बच्चों की देखभाल के लिए तैनात आया के नियमित रूप से आने एवं बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में विस्तार पूर्वक पूछताछ की तथा कहा कि ठंड के दौरान बच्चों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े, इसलिए उनकी बेहतर देखभाल बहुत जरूरी है। बच्चों की बेहतर देखभाल में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें