रामपुर। रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार को परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने परेड की सलामी ली। इसके साथ ही परेड में लगे पुलिस कर्मियों का टर्न आउट चेक किया गया। इसके अलावा ड्रोन कैमरे की मॉक ड्रिल कराई गई। परेड के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन स्थित कैंटीन, मनोरंजन कक्ष, चिकित्सालय, एमटी शाखा, मेस, जिम, अतिथि गृह, फील्ड यूनिट, बैरक, स्टडी रुम के साथ साफ-सफाई को चेक किया गया। इसके बाद यूपी-112 की पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुना गया। हृदय रोगी को अस्पताल पहुंचाने वाली टीम को सम्मानित किया गया। संवाद