फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने किया कस्तूरबा गांधी विद्यालय का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज से सोमवार को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय चमरौआ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने स्कूल में दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी छात्राओं से ली। साथ ही बालिकाओं से मेन्यू के अनुसार भोजन बनने के बारे में भी पूछा। बालिकाओं के शैक्षिक स्तर की भी जानकारी ली। सीडीओ ने कक्षाओं में कम रोशनी होने पर पर्याप्त मात्रा में एलईडी बल्ब लगाने के बारे में निर्देशित किया। बालिकाओं को खेल सामग्री शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश बेसिक शिक्षधिकारी को दिए। स्कूल की बाउंड्री वाल के अंदर साफ सफाई करने और झाड़ी आदि को हटाने हेतु डीसी मनरेगा से सहयोग प्राप्त कर साफ सफाई करने हेतु निर्देश दिए। सीडीओ ने चारदीवारी की पुताई आदि कराने के भी निर्देश दिए। इस दौरान बीएसए कल्पना सिंह, डीसी बालिका भूरा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें