रामपुर। शनिवार की देर रात करीब 11 बजे जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सालय में भर्ती महिला मरीजों एवं उनके साथ आए तीमारदारों से बातचीत कर चिकित्सालय स्तर से प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। किसी भी महिला द्वारा किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं की गई तथा मौके पर स्टाफ मौजूद मिला। महिला चिकित्सालय के साथ-साथ जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया और अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनका हाल जाना। इसके बाद जिलाधिकारी शहर की टीपू सुल्तान, बाजार नसरुल्लाह खां, चाकू मार्केट एवं अन्य स्थलों पर की गई साफ सफाई एवं सड़क मार्ग पर अतिक्रमण को भी देखा।