रामपुर। जिला जज अचल सचदेव, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ और एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने जिला जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान बैरकों, पाकशाला, जेल अस्पताल आदि का निरीक्षण किया। आलाधिकारियों ने बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। जेल अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के आदेश दिए। बैरकों में साफ-सफाई दुरुस्त रखने को कहा। संवाद