फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार का वर्चुअल निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने जिला कारागार का वर्चुअल निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने जिला कारागार में बने पाकशाला और चिकित्सालय का निरीक्षण किया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रमेश कुशवाहा ने निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में बंदियों के उपचार के संबंध में पूछने पर बंदियों ने बताया कि उन्हें समय पर उपचार मिल रहा है। साथ ही चिकित्सक से जिला कारागार में दवाइयों के स्टॉक एवं जेल में निरुद्ध बंदियों के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की। बताया गया कि दवाइयों का स्टाक पर्याप्त मात्रा में है एवं बंदियों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस दौरान पाकशाला का निरीक्षण किया एवं भोजन बनाते समय साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। भोजन में उपयोग की जा रही खाद्य सामग्री उच्च स्तर पर इस्तेमाल किए जाने के लिए डिप्टी जेलर को निर्देशित किया। सचिव द्वारा प्ली-वारगेनिंग एवं बंदियों को उनके अधिकारों के संबंध में जानकारी दी। साथ ही कोविड-19 महामारी के संबंध में भारत सरकार एवं शासन की गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए आपस में दो गज की दूरी, मास्क एवं सैनिटाइजर का प्रयोग आवश्यक रूप से किए जाने एवं समय-समय पर साबुन से हाथ धोने के बारे में बताया गया। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक, जेलर एवं डिप्टी जेलर उपस्थित मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें