फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार का निरीक्षण कर बंदियों को दी कानून की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्ण कालिक सचिव रमेश कुशवाहा ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य, जेलर, डिप्टी जेलर, शिक्षक और चिकित्सक उपस्थित मिले। उन्होंने कारागार में बनी सभी बैरकों का निरीक्षण कर बंदियों की समस्याओं को जाना। साथ ही जिला कारागार के अस्पताल का भी निरीक्षण किया और और भर्ती बंदियों से जानकारी ली। बंदियों से निशुल्क अधिवक्ता के संबंध में पूछा गया। जिला कारागार में शिविर का आयोजन कर बंदियों को विधिक जानकारियां दी गईं। उन्होंनेनिशुल्क अधिवक्ता, 436 ए, प्ली वारगेंनिग एवं बंदियों के अधिकार के संबंध में जानकारी दी। साथ ही बंदियों को विशेष जेल लोक अदालत और लोक अदालत के संबंध मे भी जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें