फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धमोरा। शहजादनगर थाना क्षेत्र में साईकल पर सवार होकर घर जा रहे एक युवक को अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। हादसे में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिजनों ने घायल को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां करीब एक सप्ताह के बाद उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखबा दिया है।
विज्ञापन

शहजादनगर थाना क्ष्रेत्र के कमरूददीन नगर गांव निवासी रवि कुमार (18) 25 दिसंबर 2022 को किसी काम से धमोरा जा रहा था। इस दौरान जादौपुर गांव के पास एक अज्ञात बाइक सवार ने रवि कुमार को टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद परिजन घायल को अस्पताल ले गए थे। जहां करीब एक सप्ताह बाद रविवार को रवि कुमार की मौत हो गई। शहजादनगर थाना प्रभारी शरद पवार ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें