फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सड़क हादसे में घायल सफाई कर्मी ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पटवाई। थाना क्षेत्र के बकैनिया गांव निवासी बंटी(34) की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। बंटी चमरौआ ब्लॉक में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत था। 6 दिन पहले ड्यूटी पर जाते वक्त सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हुआ था।
विज्ञापन

परिवार वालों ने बताया कि बंटी की पत्नी का दो माह पहले देेहांत हो चुका था। मां-बाप भी कुछ समय पहले स्वर्गवासी हो गए थे। वह अपने चार बच्चों का पालन पोषण कर रहा था। छह दिसंबर को चमरौआ ब्लॉक क्षेत्र में ड्यूटी पर जाते वक्त पनवड़िया थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसा हुआ था। जिसमें बंटी के गंभीर चोट आई थी। जिला अस्पताल में इलाज कराने के बाद परिजन डॉक्टर की सलाह पर उसको मेरठ ले गए। जहां के एक अस्पताल में इलाज के दौरान बंटी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें