फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: कड़ी सुरक्षा के बीच में मनाया जाएगा आजादी का जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। आजादी की सालगिरह में किसी भी तरह का खलल न पड़े इसके लिए पुलिस व प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी है साथ सघन चेकिंग अभियान भी शुरू कर दिया है। चौराहों से लेकर रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर भी चेकिंग कराई गई साथ ही होटल भी खंगाले गए।आजादी के जश्न में किसी तरह का खलल न पड़े इसको देखते हुए प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी की ओर से सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने सभी जिलों के जिलाधिकारियों व पुलिस प्रमुखों को सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा बढ़ाने को भी कहा गया है। खासतौर से रजा लाइब्रेरी, सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर, आकाशवाणी समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

शासन का आदेश मिलने के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। पुलिस ने रविवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने चौराहों के साथ ही रेलवे, रोडवेज बस स्टेशन के साथ ही निजी बस स्टेशनों पर भी सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध करते हुए यहां पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। देर शाम पुलिस ने होटलों को भी खंगाला। दूसरी ओर रेलवे स्टेशन पर भी सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जीआरपी व आरपीेएफ ने मिलकर यात्रियों व ट्रेनों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान यात्रियों में खलबली मची रही। एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि जिले भर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

ट्रेनों में भी विशेष सघन चेकिंग अभियान
रामपुर। ट्रेनों में भी विशेष सघन चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। रेलवे की ओर से जीआरपी व आरपीएफ ने चेकिंग शुरू कर दी है। ट्रेनों को खंगाला जा रहा है। पुलिस प्रशासन भी इसको लेकर सतर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें