रामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को रामपुर में 610 करोड़ की 84 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। जिसमें 181.88 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 50 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। जिनमें 12.3 करोड़ की राजकीय पॉलीटेक्निक नौगवा चमरौआ का निर्माण कार्य, 27.99 करोड़ रुपये की लागत से अहरो बंगाली काॅलोनी मार्ग का चौड़ीकरण, 22.07 करोड़ की पटवाई मिलक मार्ग का चौड़ीकरण, 5.05 करोड़ की सेंटा खेड़ा पेयजल योजना सहित नगर विकास विभाग, लोक निर्माण, अल्पसंख्यक, पंचायतीराज, प्रविधिक शिक्षा, नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की अन्य परियोजनाएं शामिल है।
शिलान्यास परियोजनाओं में 427.90 करोड़ रुपये की 34 परियोजनाएं है। जिनमें 62.02 करोड रुपये की रामपुर में मुरादाबाद टांडा दढ़ियाल मार्ग व मानपुर दढ़ियाल मार्ग का चौड़कारण, 31.25 करोड़ रुपये की लागत से खौद थूना मार्ग का चौड़ीकरण, 37.54 करोड़ रुपये की लागत से बिलासपुर मिलक मार्ग रासडंडिया से सिलई बड़ा भोजीपुरा मार्ग का चौड़ीकरण, 205.36 करोड़ रुपये की लागत से शाहबाद-रामपुर-बाजपुर मार्ग का चौड़ीकरण कार्य, 18.30 करोड़ रुपये की लागत से जिला संयुक्त चिकित्सालय रामपुर में 50 शैय्या क्रिटिकल केयर सेन्टर के निर्माण कार्य सहित अन्य विभागों की परियोजनाएं शामिल है।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत कुमारी सरोज व लतेश को रिवॉल्विंग फंड, सीआईएफ व सीसीएल के तहत 33.46 करोड़ रुपये का चेक दिया। फिरदौस उस्मानी व अफसाना को लखपती दीदी के रूप में सम्मान पत्र, राष्ट्रीय नगरीय आजीविका मिशन के तहत मैनाज बी को जरी व पेचवर्क कार्य के लिए सम्मान पत्र दिया गया। उद्योग विभाग की पीएमईजीपी योजना के तहत विपुल गुप्ता को 50 लाख रुपये का चेक व रेडिको खेतान इंडस्ट्री अनीता चौहान को सम्मान पत्र दिया। निवेशकों में स्वाति कैंपर के संचित गुप्ता व ईको आर्गेनिक्स के विपिन कुमार को सम्मान पत्र और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत अनुज भारद्वाज को 25 लाख की धनराशि का चेक प्रदान किया गया। ग्राम प्रधान धमोरा गौतम गुप्ता को प्रदेश का प्रथम ग्रामीण शॉपिंग मॉल तैयार कराने तथा ग्राम प्रधान दनियापुर निरंजना देवी को प्रदेश का प्रथम सरस हॉट का निर्माण व संचालन कराने की दिशा में अभिनव प्रयास के लिए सम्मानित किया गया।