फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: हत्या से दो दिन पहले ही अजमेर गए थे इमाम, परिजनों ने दो लोगों पर जताया शक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। 27 अप्रैल तड़के सैफनी थाना क्षेत्र के पुराना रायपुर गांव निवासी मौलाना मोहम्मद माहिर (29) की राजस्थान के अजमेर में मस्जिद के अंदर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। राजस्थान पुलिस ने कई युवकों से पूछताछ की थी, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। अब परिजनों ने दो लोगों पर हत्या का शक जताया है। इमाम 25 अप्रैल को ही शाहबाद से अजमेर गए थे। शाहबाद के पुराना रायपुर गांव निवासी मोहम्मद माहिर राजस्थान अजमेर शरीफ के थाना रामगंज क्षेत्र के दूरई गांव के मोहल्ल कंचन नगर स्थित मोहम्मदी मस्जिद में इमाम थे। 27 अप्रैल तड़के तीन बजे अमोहम्मदी मस्जिद में तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने लाठी-डंडों से पीटने के बाद रस्सी से गला घोंटकर इमाम की हत्या कर दी थी। बदमाश इमाम का मोबाइल फोन भी साथ ले गए थे।
विज्ञापन

हालांकि, राजस्थान पुलिस कॉल डिटेल खंगालने में लगी हुई है। इस हत्याकांड में पुलिस ने कई लोगों से अलग-अलग पूछताछ की है, और जानकारी जुटाई है। लेकिन राजस्थान पुलिस तीसरे दिन भी हत्या का खुलासा नहीं कर पाई। मृतक इमाम मोहम्मद माहिर के बड़े भाई आमिर ने इस हत्याकांड में दो लोगों पर शक जताया है। उनका आरोप है कि रमजान के दौरान उनके भाई इमाम मोहम्मद माहिर ने ब्याज पर तकरीर पेश की थी।
तकरीर में मुसलमान के लिए ब्याज लेना हराम होना बताया था। घटनास्थल के समीप एक गांव निवासी एक युवक को ब्याज वाली तकरीर काफी नगावार गुजरी थी। आमिर ने बताया कि माहिर ने इस घटना के बारे में परिवार में चर्चा की थी। उनका आरोप है कि इसी व्यक्ति ने मस्जिद और मदरसे के लिए पंखे दिए थे। लेकिन वो पंखे इमाम ने लेने से इन्कार कर दिए थे। इस्लाम का हवाला देते हुए ब्याज की कमाई से इन पंखों को जायज नहीं ठहराया था।
विज्ञापन

पूर्व में अपने परिजनों को आगे इमाम ने बताया था कि इसी व्यक्ति के यहां पर मदरसे के बच्चे कुरान पढ़ने के लिए गए थे। जिसकी एवज में उस व्यक्ति द्वारा बच्चों को कुछ रुपये दिए गए थे। वो रुपये भी इमाम ने लौटा दिए थे। इसके चलते आरोपी की इमाम से नोकझोंक भी हुई थी। इमाम के बड़े भाई ने मदरसे के केयरटेकर पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। सोमवार शाम को यह पूरी बात राजस्थान पुलिस को उन्होंने फोन पर बताई है। परिजनों ने दोनों पर हत्या का शक जताया है। परिजनों ने हत्याकांड के जल्द खुलासे की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें