पटवाई (रामपुर)। अवैध रूप से संचालित हो रहे पटवाई में डॉ. केके चहल द्वारा उजाला नाम के एक अस्पताल को सील कर दिया है। करवाई के दौरान वहां पर एक मरीज़ मौजूद मिला था। जिसका उजाला अस्पताल में संचालकों ने ऑपरेशन कर दिया गया था। साथ ही पिछले एक हफ्ते से मरीज को भर्ती किया हुआ था। मरीज को देख कर डॉक्टर केके की चहल आक्रोशित हो गए। आक्रोशित होकर भर्ती मरीज की छुट्टी कर दी गई थी। डॉक्टर के के चहल ने बताया कि लंबे समय से उजाला अस्पताल की शिकायतें मिल रही थी। बिना मानकों और नियमों में संचालकों के बीच उजाला अस्पताल का धड़ल्ले से संचालन किया जा रहा था। अस्पताल में कुछ और भी अनियमितताएं मिली हैं। जिस कारण अस्पताल को सील किया गया है।