फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। स्वार कोतवाली पुलिस ने इमरताराय गांव के रास्ते पर खंडहर में चल रही अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। कार्रवाई के दौरान 17 बने एवं अधबने तमंचे बरामद हुए। साथ ही तमंचे बनाने के उपकरण भी मिले। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। कोतवाल संदीप त्यागी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि बिलासपुर रोड से इमरताराय गांव जाने वाले रास्ते पर एक खंडहर में अवैध शस्त्र फैक्ट्ररी चल रही है। टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने खंडहर को चारों ओर से घेर लिया। इसके बाद मौके से एक आरोपी को तमंचे बनाते पकड़ लिया गया। उसका नाम अय्यूब निवासी सरकारी बाग नई बस्ती मोहल्ला रसूलपुर है।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से 17 तमंचे बने व अधबने (315 बोर,12 बोर एवं 32 बोर) व चार कारतूस 315 बोर एवं छह कारतूस 12 बोर व तीन कारतूस 32 बोर बरामद किए। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ललित कुमार व नायाब खान, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, अभिषेक कुमार व संदीप कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें