फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मिलकखानम में अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मिलकखानम पुलिस ने पीपली वन क्षेत्र में नहर किनारे शनिवार को छापा मारकर अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ ली। मौके से तैयार और अधूरे शस्त्र व उपकरण समेत एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा दिया गया।पुलिस ने बताया कि शनिवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली थी कि पीपली वन को जाने वाले रास्ते पर पड़ने वाली नहर के पास सुनसान जगह पर एक व्यक्ति अवैध शस्त्र बनाने का धंधा कर रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा कि एक व्यक्ति अवैध शस्त्र बनाने का कारखाना चला रहा है। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया लेकिन घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया। मौके पर एक अदद बंदूक 12 बोर, दो तमंचे 315 बोर, चार कारतूस 315 बोर, दो कारतूस 12 बोर, सात अधबने रिवाल्वर के फ्रेम, पांच नाल के टुकड़े 315 बोर व 32 बोर व नाल के टुकड़े 12 बोर, एक ड्रिल मशीन और अवैध शस्त्र बनाने के अन्य उपकरण बरामद किए गए।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से अवैध शस्त्र फैक्टरी चला रहे मंगत सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी ग्राम माचियागढ़ थाना मिलकखानम के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें