रामपुर के शाहबाद कस्बे के एक मोहल्ले में पति-पत्नी में विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ गया कि पति-पत्नी के विवाद में मारपीट हो गई। आरोप है कि इस दौरान पति ने पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से नाराज होकर पत्नी थाने पहुंच गई।
पत्नी के थाने पहुंचने की बात सुनकर पति ने घर में रखे किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर पति को परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में पुलिस ने भी पत्नी का मेडिकल कराने सीएचसी भेज दिया। अभी तक पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।