फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल में जाकर पत्नी को दे दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर । दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया है। उसने इस मामले में पति सहित चार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नादर बाग की मढ़ैया निवासी फैमिया का विवाह गंज निवासी माहिर से हुआ था। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ समय तक सब कुछ ठीक रहा। लेकिन बाद में ससुराल वालों ने रुपये और बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ आए दिन मारपीट करने लगे। इस दौरान महिला दो बार गर्भवती हुई तो ससुराल वालों की मारपीट के कारण उसका बच्चा मर गया था। तीस अगस्त को महिला का पति उसको मायके ले आया जहां उसके साथ मारपीट की। बाद में तीन तलाक और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। इस मामले की शिकायत उसने थाने में की लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। बाद में एसपी से शिकायत की। इस आधार पर पुलिस ने रविवार को पति सहित चार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें