रामपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को प्रताड़ित करने के आरोप में पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की बजरंग बिहार कालोनी निवासी श्रेया जौहरी की शादी आवास विकास कालोनी निवासी आशीष सक्सेना के साथ नौ दिसंबर 2020 को हुई थी। शादी में हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। कुछ दिन तक दोनों को जीवन ठीक-ठाक चला। लेकिन, बाद में ससुराल वाले दहेज में एक कार और दिल्ली में एक फ्लेट की मांग करने लगे। आरोप था कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे। सात नवंबर को ससुराल वाले श्रेया जौहरी को मायके में छोड़ गए थे। बाद में पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। वहीं, शनिवार को पुलिस ने इस मामले में श्रेया जोहरी के पति आशीष सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद