रामपुर। हुनर हाट में अलग अलग राज्यों के आए शिल्पकारों एवं दस्तकारों की कलाकारी का बेजोड़ नमूना है। उत्तराखंड से आईं कलाकार चीड़ के पेड़ के फूलों के जरिए आकर्षक उत्पाद तैयार कर रही हैं, तो असम के बांस से सुन्दर उत्पाद बनाने में जुटे हैं। इनके उत्पाद देखते ही लोगों का मन मोहित हो रहा है। वहीं, पहलीबार हुनर हाट में आईं असम हस्तशिल्पी अपने हाथों से कपड़ों को बुनकर ऐसे आकर्षक पर्स तैयार करने में जुटी हैं, जो लोगों की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में मददगार साबित होगा। इसके अलावा तमिलनाडू के दस्तकार रेशम के कपड़ों को डिजाइन करने में लगे हैं। ये कपड़े इतने शानदार हैं कि लोगों को देखते ही पसंद आ रहे हैं।