रामपुर। अखिल भारतीय मुस्लिम महासंघ के सदस्यों ने फूलों की होली खेली। इसके बाद सदस्यों ने सभी को होली पर्व की बधाई दी।
मंगलवार को संगठन के सदस्य आंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। यहां पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष फरहत अली खान ने कहा कि संगठन के सदस्य करीब एक दशक से अमन, शांति, भाईचारे, सद्भाव ,समरसता और सौहार्द के लिए फूलों की होली खेलते हैं। कहा कि होली राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। इस अवसर पर मनीष चंद शर्मा, एजाज कमर, रवि मेहरा, गुलफाम अब्बासी, विशाल जोशी, लताफत अली खान, ऋषभ रस्तोगी, सुहेल हिंदुस्तानी, मारिया फरहत, डॉ. रेखा राजपूत, हसनत फातिमा ,शालिनी शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद