रामपुर। हाकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर 29 अगस्त को शहीदे आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर 14 बालक हाकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला क्रीडा अधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की इच्छुक टीमों के स्कूलों के प्रधानाचार्य 26 अगस्त तक प्रतियोगिता में खेलने वाली टीमों के खिलाड़ियों की सूचना 26 अगस्त तक उपलब्ध करा सकते हैं। प्रतियोगिता की विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। संवाद