फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री ध्यान दें: एक महीने तक रात में रामपुर शहर से होकर गुजरेगा हाईवे का ट्रैफिक, पुलिस ने की पूरी तैयारी

Tue, 13 Dec 2022 12:21 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

मंगलवार (13 दिसंबर) की रात से अगले एक माह तक हाईवे के ट्रैफिक को रामपुर शहर के अंदर से निकाला जाएगा। यह व्यवस्था सिर्फ रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक के लिए है।
विज्ञापन
एक और दो फरवरी को वाराणसी में रूट डायवर्जन - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार (13 दिसंबर) की रात से दिल्ली-लखनऊ हाईवे का ट्रैफिक रामपुर शहर से होकर गुजरेग। वजह यह है कि रामपुर बाईपास की मरम्मत मंगलवार से शुरू हो रही है। दिन के वक्त हाईवे का ट्रैफिक बाईपास से होकर गुजरेगा, लेकिन रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक ट्रैफिक रामपुर शहर के अंदर से होकर गुजरेगा। इसको लेकर बाईपास का मरम्मत करने वाली कार्यदायी संस्था ने जिला प्रशासन और पुलिस को सूचना दे दी है।

विज्ञापन


दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग से बड़ी संख्या में वाहन प्रतिदिन गुजरते हैं। पिछले कुछ दिनों से एनएचएआई हाईवे की मरम्मत करा रहा है। मुरादाबाद से रामपुर तक हाईवे की मरम्मत कराई जा चुकी है। इसके लिए हाईवे पर ट्रैफिक को एक लेन से गुजारा जाता था। इस वजह से कई बार हाईवे पर जाम भी लगा। अब रामपुर में बाईपास की सड़क का मरम्मत कार्य किया जाना है। वैसे यह बाईपास दो लेन का ही है। बाईपास पर कई जगह गड्ढे हो गए हैं।

इसके अलावा बाईपास पर कई ऐसे प्वाइंट हैं जहां अक्सर दुर्घटना होती है। ये प्वाइंट ब्लैक स्पॉट के रूप में चिंहित हैं। जिला प्रशासन और पुलिस ने एनएचएआई को इन प्वाइंट्स को दुरुस्त करने की सलाह दी थी, ताकि दुर्घटना की संभावना को कम किया जा सके। इसके मद्देनजर मंगलवार से रामपुर बाईपास को दुरुस्त किया जाएगा। 
विज्ञापन


इस वजह से मंगलवार (13 दिसंबर) की रात से अगले एक माह तक हाईवे के ट्रैफिक को रामपुर शहर के अंदर से निकाला जाएगा। यह व्यवस्था सिर्फ रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक के लिए है। एएसपी डॉ. संसार सिंह बताया कि मंगलवार की रात से हाईवे का ट्रैफिक शहर के अंदर से निकलेगा। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने तैयारी कर ली है। जगह-जगह ट्रैफिक पुलिस तैनात रहेगी, ताकि वाहनों के बढ़ते दबाव के चलते जाम की समस्या उत्पन्न न होने पाए।

उन्होंने बताया कि वैसी कोई दिक्कत नहीं होगी। क्योंकि जब बाईपास नहीं था तो सारा ट्रैफिक रामपुर शहर ( आंबेडकर पार्क, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, मोदी स्कूल) के अंदर से ही गुजरता था। रेलवे स्टेशन के सामने कुछ समस्या आ सकती है। वहां पर रात के वक्त ट्रैफिक पुलिस तैनात रहेगी। किसी को भी सड़़क किनारे वाहन पार्क करने की इजाजत नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें