रामपुर। भाजपा विधायक राजबाला के खिलाफ दर्ज आचार संहिता उल्लंघन के मामले में गवाह के कोर्ट न पहुंचने की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी।
आचार संहिता के उल्लंघन का मामला वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव का है। उस वक्त राजबाला मिलक-शाहबाद विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर उम्मीदवार थीं। बिना अनुमति के जनसभा करने के आरोप में 11 फरवरी 2017 को उनके खिलाफ शहजादनगर थाने में आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हुआ था। यह मुकदमा तत्कालीन दारोगा जितेंद्र वर्मा की ओर से कराया गया था। पुलिस ने इस मुकदमे में विवेचना के बाद चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी थी। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल में चल रही है। बृहस्पतिवार को गवाह के कोर्ट न पहुंचने की वजह से सुनवाई टल गई। अब इस मामले की अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी। संवाद