सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र पर आतंकी हमले की सुनवाई अब 21 को
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर। सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर आतंकी हमले के मामले में शुक्रवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान जेल में बंद आरोपियों पर लगे आरोपों पर बचाव पक्ष की ओर से बहस जारी रही और अभियोजन की ओर से जवाब दिया गया है। अब इस मामले की सुनवाई 21 सितंबर को होगी। 31 दिसंबर 2007 की आधी रात के बाद सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर आतंकी हमला हुआ था। हमले में सात जवान शहीद हो गए थे, जबकि एक रिक्शा चालक की मौत हो गई थी। इस हमले के चालीस दिन बाद पुलिस व एटीएस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले की सुनवाई इन दिनों कोर्ट में चल रही है। शुक्रवार को बरेली जेल में बंद पांच और लखनऊ जेल में बंद तीन आरोपियों को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया जहां इस मामले में आरोपियों पर लगे आरोपों पर बचाव पक्ष ने बहस की। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता एमएस खान ने आरोपों को लेकर पुलिस पर झूठा फंसाने के आरोप लगाए। बचाव पक्ष की ओर से बहस जारी रही। शासकीय अधिवक्ता फौजदारी दलविंदर सिंह डंपी ने बताया कि अब इस मामले की सुनवाई अब 21 सितंबर को होगी। पेशी के दौरान कचहरी परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।