फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौहर विवि गेट प्रकरण में आज होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जौहर विश्वविद्यालय के गेट प्रकरण में सोमवार को कोर्ट में सुनवाई होगी। जिसमें बहस की प्रक्रिया हो सकती है।
विज्ञापन

साल 2019 में एसडीएम सदर की कोर्ट ने 15 दिनों के अंदर जौहर यूनिवर्सिटी का मुख्य गेट हटाने के आदेश दिए थे। आरोप था कि यूनिवर्सिटी के अंदर जो सड़क मौजूद हैं, वे लोक निर्माण विभाग की हैं, जिसे गेट लगाकर बंद कर दिया गया है। इस मामले में आजम खां की ओर से एसडीएम कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी, लेकिन हाईकोर्ट ने आजम खां की याचिका खारिज कर दी थी और साथ ही उनको जिला जज की कोर्ट में अपील दायर करने को कहा था। इसके बाद रामपुर सेशन कोर्ट में अपील दायर की गई थी। बुधवार 14 जुलाई को मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने बहस के लिए अंतिम अवसर प्रदान करते हुए मामले में 19 जुलाई की तारीख निर्धारित की थी। जिस पर सोमवार को कोर्ट में इस मामले में सुनवाई होगी। जिसमें बहस की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें