रामपुर।सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर आतंकी हमले के मामले में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान आरोपी पक्ष के अधिवक्ता ने बहस की। अब इस मामले में 19 अक्तूबर को सुनवाई होगी। पेशी कें दौरान कड़ी सुरक्षा रही। 31 दिसंबर 2007 की आधी रात के बाद सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर आतंकी हमला हुआ था। हमले में सात जवान शहीद हो गए थे,जबकि एक रिक्शा चालक की मौत हो गई थी। इस हमले के चालीस दिन बाद पुलिस और एटीएस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।इस मामले की सुनवाई इन दिनों कोर्ट में चल रही है। मंगलवार को बरेली जेल में बंद पांच और लखनऊ जेल में बंद तीन आरोपियों को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया जहां अभियोजन पक्ष की बहस पूरी हो जाने के बाद आरोपी पक्ष के अधिवक्ता जमीर रिजवी ने और दिल्ली से आए अधिवक्ता इस मामले में बहस की। इस मामले में अब अगली सुनवाई 19 अक्तूबर को होगी। पेशी के दौरान कचहरी परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।